प्राइवेसी पॉलिसी
पिछला अपडेट: 29-10-2026
Billplix आपकी जानकारी की सुरक्षा को गंभीरता से लेता है। यह पॉलिसी बताती है कि बिलप्लिक्स में हम कौन सी जानकारी लेते हैं और उसका क्या करते हैं।
हम क्या जानकारी लेते हैं
- अकाउंट की जानकारी: दुकान का नाम, मालिक का नाम, मोबाइल, ईमेल, पता, GSTIN।
- आपके बिज़नेस का डेटा: आइटम, बिल, ग्राहक, सप्लायर, स्टॉक और भुगतान का हिसाब — जो आप ख़ुद डालते हैं।
- तकनीकी जानकारी: लॉगिन का समय, IP पता, डिवाइस/ब्राउज़र — सुरक्षा के लिए।
जानकारी का इस्तेमाल
- सेवा चलाने, आपका अकाउंट और प्लान संभालने के लिए।
- सपोर्ट देने, ज़रूरी सूचना (प्लान ख़त्म होना, भुगतान की रसीद) भेजने के लिए।
- धोखाधड़ी रोकने और सेवा को बेहतर बनाने के लिए।
हम जानकारी साझा नहीं करते
हम आपका या आपके ग्राहकों का डेटा किसी को बेचते या किराए पर नहीं देते। सिर्फ़ ये सेवाएँ, काम पूरा करने के लिए, ज़रूरी जानकारी देख सकती हैं: पेमेंट गेटवे (Razorpay/Cashfree), सर्वर/होस्टिंग, ईमेल/WhatsApp मैसेज सेवा, ऐप नोटिफ़िकेशन के लिए Google Firebase, और फ़ोटो से पढ़ने के लिए हमारी AI सेवा (Anthropic)। क़ानूनी आदेश होने पर सरकारी संस्था को जानकारी दी जा सकती है।
बिलप्लिक्स Android ऐप की अनुमतियाँ
ऐप सिर्फ़ तब अनुमति माँगता है जब आप वह सुविधा इस्तेमाल करते हैं:
- कैमरा: बारकोड स्कैन और बिल/आइटम की फ़ोटो के लिए। फ़ोटो सिर्फ़ तब भेजी जाती है जब आप ख़ुद उसे अपलोड या "AI से पढ़ें" करते हैं।
- माइक्रोफ़ोन: बोलकर बिलिंग के लिए; आवाज़ को फ़ोन की Google voice typing टेक्स्ट में बदलती है, हम आवाज़ रिकॉर्ड नहीं रखते।
- नोटिफ़िकेशन: ऑर्डर, भुगतान और ज़रूरी अलर्ट दिखाने के लिए।
- Notification access और बैटरी/बैकग्राउंड: सिर्फ़ नीचे दी गई UPI पेमेंट अलर्ट सुविधा के लिए।
UPI पेमेंट अलर्ट (अपनी मर्ज़ी से)
यह सुविधा सिर्फ़ उस फ़ोन पर चलती है जिसे दुकान ख़ुद "पेमेंट पकड़ने वाला फ़ोन" बनाती है, और ऐप में साफ़ जानकारी पढ़कर "सहमत" दबाने के बाद ही।
- क्या पढ़ा जाता है: सिर्फ़ बिज़नेस पेमेंट ऐप (PhonePe Business, Google Pay for Business, Paytm for Business, BharatPe for Business) के "पैसा मिला" वाले नोटिफ़िकेशन — रक़म, भेजने वाले का नाम, रेफ़रेंस नंबर, ऐप का नाम और समय।
- क्या नहीं पढ़ा जाता: पर्सनल UPI ऐप (PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM), कोई भी SMS, चैट, OTP, निजी मैसेज और बाकी सारे नोटिफ़िकेशन — ये अनदेखे रहते हैं और कभी नहीं भेजे जाते। ऐप SMS पढ़ने की अनुमति भी नहीं माँगता।
- इस्तेमाल: सिर्फ़ उसी दुकान के अकाउंट में भेजा जाता है, ताकि भुगतान को बिल से मिलाकर बिल पेड किया जा सके। यह दुकान के "UPI money received" रिकॉर्ड में दुकान के बाकी डेटा के साथ रहता है।
- विज्ञापन, बेचने या किसी और को देने के लिए कभी इस्तेमाल नहीं होता।
- बंद करना: फ़ोन की Settings → Notification access में यह ऐप बंद करें, ऐप में "Turn off" दबाएँ, या ऐप हटा दें।
AI से पढ़ना
जब आप ख़ुद किसी ख़रीद बिल, मेन्यू या पैकेट की फ़ोटो "AI से पढ़ें" के लिए देते हैं, तो वह फ़ोटो पढ़ने के लिए हमारी AI सेवा (Anthropic) को भेजी जाती है। वह सिर्फ़ नतीजा लौटाने के लिए इस्तेमाल होती है।
भुगतान
कार्ड, नेटबैंकिंग या UPI की जानकारी सीधे पेमेंट गेटवे के सुरक्षित पेज पर जाती है; हम उसे नहीं देखते और न रखते हैं।
सुरक्षा
पासवर्ड सुरक्षित (hashed) रूप में रखे जाते हैं, कनेक्शन HTTPS से सुरक्षित होता है और हर दुकान का डेटा अलग रहता है।
कुकीज़
लॉगिन याद रखने, भाषा और रेफ़रल कोड याद रखने के लिए छोटी कुकीज़ इस्तेमाल होती हैं।
आपके अधिकार
आप अपनी जानकारी देख और बदल सकते हैं।
अकाउंट और डेटा हटवाना
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल / ईमेल से support@billplix.com पर "अकाउंट हटाएँ" लिखकर भेजें (दुकान का नाम और मोबाइल नंबर के साथ)।
- पहचान पक्की होने के बाद 30 दिन के अंदर आपका अकाउंट, दुकान का डेटा (आइटम, बिल, ग्राहक, UPI रिकॉर्ड) और लॉगिन हटा दिए जाते हैं।
- हटाने से पहले Excel/PDF में अपना बैकअप ले लें — हटाया गया डेटा वापस नहीं आता।
- हमारी अपनी भुगतान की रसीदें / इनवॉइस टैक्स क़ानून के लिए तय समय तक रखी जा सकती हैं।
बच्चे
बिलप्लिक्स बिज़नेस के लिए है; यह 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है।
संपर्क
प्राइवेसी से जुड़े सवाल: support@billplix.com, +91 6299604015, Flat No. C-4, Rahmat Enclave, 2nd Street, Near Chandni Chowk, Kanke Road, Ranchi, Jharkhand – 834006